जल गंगा सवंर्धन अभियान के तहत आज होगी बावड़ी की साफ-सफाई

रतलाम 7 जून । शासन निर्देशानुसार 5 से 16 जून तक चलाये जाने वाले जल गंगा सवंर्धन अभियान के तहत 8 जून को वार्ड वार कुएं, बावड़ी तथा जल संरचना की साफ-सफाई, 9 जून को सामाजिक व धार्मिक महत्व की जलसंरचना हनुमान ताल के समीप कलश यात्रा व नगर स्तरीय जल संरक्षण विषय पर नगर निगम सभागृह में स्कूलों के बालक-बालिकाओं की निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता, 10 जून को वार्ड क्रमांक 26 स्थित उंकाला गणेश मंदिर के पास स्थित बावड़ी की साफ-सफाई, 11 जून को वार्ड क्रमांक 27 हाकिमवाड़ा के सामने स्थित बावड़ी की साफ-सफाई, 12 जून को वार्ड 35 जिला चिकित्सालय के भीतर स्थित बावड़ी की साफ-सफाई, 13 जून को वार्ड क्रमांक 39 नगर निगम के सामने स्थित दो मुंह की बावड़ी की साफ-सफाई, 14 जून को वार्ड क्रमांक 42 स्थित भोयरा बावड़ी की साफ-सफाई, 15 जून को वार्ड क्रमांक 33 शास्त्री नगर बगीचे में स्थित बावड़ी की साफ-सफाई, 16 जून को वार्ड क्रमांक 36 कालिका माता परिसर स्थित झाली तालाब की साफ-सफाई, वार्ड क्रमांक 9 बड़बड़ स्थित हनुमान ताल की साफ-सफाई तथा अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नगर निगम सभागृह में पुरस्कृत किया जायेगा।
नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि जल गंगा अभियान के तहत शहर के जल स्त्रोत तालाब, कुएं, बावड़ियों की साफ-सफाई व संरक्षण के कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें।