वर्षितप के सभी आराधकों को एवं सेवा देने वाले सदस्यों को पक्षियों के पेयजल हेतु सकोरे (जल पात्र) वितरित किए

जावरा (अभय सुराणा) । श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति द्वारा अध्यक्षीय स्लोगन आओ कुछ नया करें और अच्छा करें की भावना को मूर्त रूप देते हुए समकीत परिवार द्वारा सामूहिक रूप से पारने का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी चर्चा जावरा ही नहीं वरन् बहार भी होती है। समकीत ग्रुप के सदस्य प्रा:त5:00 बजे से लेकर 10बजे तक अलग-अलग ग्रुप में आकर निःस्वार्थ भाव से सेवा देते हैं एवं नगर की विभिन्न सेवा संस्थाओं को अवलोकन एवं सेवा देने हेतु आमंत्रित भी किया जाता है इसी तारतम्य में आज श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के सदस्यों ने वर्षितप तक कर रहे हैं लगभग 135 तपस्वियों के तप की अनुमोदना करते हुए सभी को सकोरे वितरित किए। संस्था अध्यक्ष अभय सुराणा ने कहा कि इस भीषण गर्मी में पक्षियों के सुखे कंठ को उनकी प्यास बुझाने हेतु सभी से अनुरोध किया कि वह अपने घरों में, दुकान पर बगीचे में एवं जहां उचित समझे इसमें पानी व अनाज भर का लटकाए ताकि पक्षियों के दाने पानी की व्यवस्था हो सके और दूसरों को भी इस कार्य के लिए प्रेरित करें। जल पात्र को लेकर तपस्वियों ने एवं उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रसन्नता जाहिर की। अभय सुराणा ने बताया कि सकोरे वितरण का कार्य अप्रैल माह से निरंतर जारी है। और आगे भी जारी रहेगा।
इस गरिमामय कार्यक्रम में निम्नलिखित सदस्यों की उपस्थिति रही ।
अभय सुराणा, बसंतीलाल चपडो़द पुखराज पटवा, शांतिलाल रुनवाल, राजकुमार हरण, प्रकाशचंद श्रीश्रीमाल संजय सुराणा अशोक झामर श्रेनिक चौहान अशोक संघवी कनकमल चोरड़िया अशोक सुराना कमल चपलोद आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।

Play sound