

जावरा( अभय सुराणा)। पिता धर्म, पिता स्वर्ग, पिता ही परम तप की भावनाओं को आज भी पटवा परिवार अपने जीवन के उनके द्वारा दिखाए रास्ते और संस्कारों को हमेशा ध्यान में रखकर आगे बढ़ रहा है, उक्त विचार श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा ने संस्था के उपाध्यक्ष श्री पुखराज पटवा के पूज्य पिता श्री छगनलाल जी पटवा की नवी पुण्यतिथि पर अन्न क्षेत्र में उपस्थित लोगों को मिष्ठान युक्त भोजन करवाने पर कही। पुखराज पटवा ने कहा कि स्वर्गीय बाबूजी का जीवन सादगी तथा धर्मनिष्ठ था और कई वर्षों तक उन्होंने समाज के अध्यक्ष पद का दायित्व का कुशलता पूर्वक निर्वाह किया। आज भी हम कोई भी कार्य करते हे तो उनका स्मरण और उनके संस्कार हमेशा हमारे साथ रहते हैं। इस अवसर पर पटवा परिवार द्वारा अन्न क्षेत्र में अपनी निःस्वार्थ भाव से सेवा दे रहे सुभाष जैन अंबाराम चौधरी मनोहर लाल पांचाल का माला पहनाकर शाल ओड़ाकर उनका सम्मान भी किया ।
इस अवसर पर इनकी रही उपस्थिति
अभय सुराणा पुखराज पटवा अनिल चोपड़ा शांतिलाल रुनवाल राजकुमार हरण शांतिलाल डांगी अशोक झामर संजय सुराणा श्रेणिक चौहान कुशल पटवा पवन पोरवाल अशोक पोरवाल श्रीमती चंचल पटवा श्रीमती सुशीला पटवा आदि उपस्थित थे।