चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा



रतलाम 9 जून । मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसानुसार चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 9 जून रविवार को नगर निगम द्वारा शासकीय कला विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित की गई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
नगर निगम द्वारा जल बचत व पर्यावरण संरक्षण पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों के अलावा नगर के नागरिकों ने हिस्सा लेते हुए जल की बचत कैसे की जाये, जल का मितव्ययिता से उपयोग, भू-जल को कैसे बढ़ाया जाये, वॉटर हार्वेस्टिंग की भवनों में स्थापना, पौधा रोपण कर पृथ्वी को हरियाली से आच्छदित करना आदि चित्रों को अपनी तुलिकाओं से कागज उकेरकर रंग-बिरंगे कलर से चित्रों को सजाया वहीं निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने जल व पर्यावरण संरक्षण पर निबंध को लिखा। प्रतियोगिता के विजेता, उपविजेताओं को 16 जून को आयोजित कार्यक्रम में नगद राशि, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया जायेगा।
उक्त अवसर पर निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, निगम अधिकारी सर्वश्री जी.के. जायसवाल, सुहास पंडित, अनवर कुरेशी, बी.एल. चौधरी, ए.पी. सिंह, कार्यालय अधीक्षक श्री गोपाल झालीवाल, उपयंत्री, झोन प्रभारी सहित निगम कर्मचारी तथा नागरिक उपस्थित थे।