प्रांतीय राजपुरोहित महिला जागृति मंच कार्यकारिणी की प्रथम बैठक सम्पन्न

रतलाम। दिनांक 9 जून 2024 सोमवार को प्रांतीय राजपुरोहित महिला जागृति मंच (म.प्र.) की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक दो बत्ती स्थित निजी होटल पर श्रीमती कल्पना पुरोहित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के पूर्व गुरुदेव खेतेश्वर महराज व माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण ,दीप प्रज्वलन कर सरस्वती वंदना श्रीमती रश्मि राजपुरोहित , कविता राजपुरोहित द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पी.के पुरोहित, श्रीमती मंजू राजपुरोहित विशेष अतिथि महिला जागृत मंच की अध्यक्ष किरण राजपुरोहित, मंदसौर जिले से अध्यक्ष मिथिलेश राजपुरोहित एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष सुचित्रा राजपुरोहित, पूर्णिमा राजपुरोहित की उपस्थिति में सामूहिक चर्चा कर समाज के कल्याण हेतु प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा अध्यक्ष कल्पना पुरोहित द्वारा की गई। साथ ही प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान, युवक युवतियों के परिचय सम्मेलन करवाने का संकल्प लिया । इस बैठक में महिला मंच से यमुना राजपुरोहित, अमन राजपुरोहित, अनुसूया राजपुरोहित, आशा राजपुरोहित, सर्जन राजपुरोहित, वसुधा राजपुरोहित, संध्या राजपुरोहित, उमा राजपुरोहित, इन्दु राजपुरोहित, कविता राजपुरोहित, प्रभा राजपुरोहित, ऋतु राजपुरोहित,पुष्पा राजपुरोहित, रेखा राजपुरोहित, अनुराधा राजपुरोहित, लता राजपुरोहित एवं राजपुरोहित महिला जागृति मंच, प्रांतीय, जिला की सभी महिला उपस्थित रही । प्रेरणा गीत प्रस्तुत कर बैठक का समापन किया गया। आभार श्रीमती प्रभा राजपुरोहित ने व्यक्त किया।

Play sound