भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जावरा द्वारा घंटाघर चौराहे पर आतिशबाजी कर खुशिया मनाई

जावरा (अभय सुराणा ) जनजन ने भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन पर विश्वास कर पुनः देश में भाजपा नीत राजग सरकार बनायी एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री व मन्त्रीमंडल की शपथ ग्रहण पर देश में खुशी का माहौल बना हुआ है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की शपथ पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जावरा द्वारा स्थानीय घंटाघर चौराहे पर आतिशबाजी कर खुशियों का इजहार करते हुए नारों से चौराहे को गुजेंयमान कर दिया, इस दोरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी महेश सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री अनिल धारीवाल, पूर्व नगर मंडल अध्यक्षद्वय अभय कोठारी व नंदकिशोर महावार,धरमचंद चपड़ोद, संदीप रांका,पंकज काठेड़,मनोहर पांचाल, शिखर धारीवाल,सुभाष टुकडीया,सुरेश चोरडीया, धनश्याम सोलंकी,चन्द्रप्रकाश सोलंकी, प्रकाश बादलानी, अजयसिंह भाटी,पार्षद अनिल मोदी,मुकेश भाटी, मोतीलाल यादव,पार्षद तेजसिंह कदम, सत्यनारायण पांचाल,मोहन बोरीवाल,वीरेन्द्रसिँह चौहान,राजेश धाकड़,विक्रम माली, अरविन्द सिंह चौहान, तेजनाथ गांधी, आलोक बरैया, मनीष मेहता,सुरेश नेका,इफतेखार पठान, नूर हुसैन, अकरम खान, प्रभात परिहार, इरफ़ान कुरैशी, हिम्मत परिहार, साबिर कुरैशी, मनोज पांचाल, पंकज सोलंकी,रानू पंड्या आदि उपस्थित थे।

Play sound