स्वरोजगार के साथ पर्यावरण एवं जल संरक्षण का लिया संकल्प


रतलाम। शास्त्री नगर स्थित रूबी वेलफेयर सोसाइटी का शुभारंभ बुधवार को हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी प्रभु राठौड़, नोद माली, ब्लॉक समन्वयक जन अभियान परिषद शैलेंद्र सिंह सोलंकी ,सृष्टि समाज सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश टांक उपस्थित रहे। विनोद माली ने कहा कि हम सब स्वरोजगार से जुड़े और अपनी प्रतिभा को पहचानते हुए महिला शक्ति का परिचय देते हुए समाज में अच्छे कार्य करें। प्रभु राठौड ने उद्बोधन में कहां की महिला भी पुरुषों से कम नहीं है महिलाएं चाहे तो कुछ भी कर सकती है। हमारे भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी जी आज एक महिला है, पहले प्रधानमंत्री हमारी इंदिरा जी थी वह भी महिला हीं थी । इस मौके पर पिंकी मेवाती मेहंदी कुई के पास की झोपड़ी को स्वरोजगार हेतु सिलाई मशीन दी गई। साथ ही महिलाओं ने शपथ ली की हम सब आत्मनिर्भर बनेंगे तथा अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाएंगे। जिससे कि महिलाओं को किसी के भी आगे हाथ न फैलना पड़े एवं पर्यावरण के साथ जल संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे ।
इस अवसर पर रूबी वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष ज्योति गर्ग , उपाध्यक्ष निखिल शर्मा , सचिव धर्मा सोलंकी,कोषाध्यक्ष रुबीना शाह,काजल टांक, खुशबू मोयल, पिंकी मेवाती, मड्डो बानो, कृष्णा सोलंकी, सलोनी सोयल, रजिया शाह आदि महिलाएं मौजूद रही।