रतलाम 20 जून 2024। रतलाम प्रेस क्लब द्वारा उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार समारोह 2023 का आयोजन आगामी 23 जून को शाम स्थानीय जेएमडी पैलेस सागोद रोड रतलाम में प्रातः 10.15 बजे से आयोजित होगा।
प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री मुकेश पुरी गोस्वामी ने बताया कि आयोजित होने वाला समारोह प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप, सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान, कलेक्टर श्री राजेश बाथम, डीआईजी रतलाम रेंज श्री मनोजसिंह, पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय के आतिथ्य में होगा।