अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को

सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप होंगे मुख्य अतिथि

रतलाम 20 जून 2024। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून तथा इसी दिवस श्री अन्न संवर्धन अभियान के शुभारंभ अवसर पर रतलाम में जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय बरबड विधायक सभागृह में आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप होंगे। कार्यक्रम प्रातः 6ः00 बजे से आयोजित होगा। अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के दौरान अतिथिगणों का उद्बोधन, मुख्य कार्यक्रम के अतिथिगणों के उद्बोधन का सीधा प्रसारण, एवं सामान्य योग अभ्यास किया जाएगा।

Play sound