रतलाम। रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर बने पार्किंग स्टैंड पर पूर्व मैं लगने वाले शुल्क को कुछ दिनों से बड़ा कर दो गुना कर दिया गया है। पहले जहां 24 घंटे के 10 रु. शुल्क लगता था वहीं अब 12 घंटे से अधिक होते ही 20 रु.लिए जा रहे है।नई दर मैं यात्रियों को लगभग दो गुना किराया देना पड़ रहा है।
मितेश अग्रवाल ,सदस्य स्टेशन सलाहकार समिति और महेश अग्रवाल पूर्व एल्डरमैन तथा अध्यक्ष परस्पर संस्था ने रतलाम मंडल के DRM महोदय से अनुरोध किया है की बड़ी हुई दर को शीघ्र ही वापस लिया जाए।
परस्पर संस्था के संरक्षक अभयजी सुराना,महेश व्यास,मिलन राखेचा,अभय लोढ़ा, मनीष बोहरा नितेश खिमेसरा प्रीतम भरगट अमित डांगी राजेंद्र कसेरा रमेश पोरवाल सुभाष नागोरी ने बताया पहले ही ठेकेदार द्वारा ऑटो से 10 रु. पार्किंग शुल्क लिया जाता है जो ऑटो वालों द्वारा यात्री किराए मैं जोड़कर उनसे इस पार्किंग शुल्क की वसूली की जाती है। अतः DRM महोदय से निवेदन है आम यात्रियों पर पड़ने वाले इस अतिरिक्त आर्थिक बोझ को आप शीघ्र ही बंद करवाएंगे।