
रतलाम । लायंस क्लब रतलाम एक्टिव द्वारा नवीन सेवा प्रकल्प के अन्तर्गत लायन्स डायग्नोस्टिक एवं कार्डियक सेंटर (06,16/32 एमपीईबी के सामने, पॉवर हाऊस रोड़, रतलाम) का शुभारम्भ दिं. 22 जून 2024 शनिवार को सायं 4.15 बजे किया जाएगा ।
लायंस क्लब रतलाम एक्टिव के वरिष्ठ सदस्य प्रोजेक्ट चेयरमेन लायन सुनिल के. जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री म.प्र. शासन एवं विशेष अतिथि लायन अनिल खंडेलवाल इंदौर प्रथम वाईस डि. गर्वनर डि.3233-G-1 (निर्वाचित) होंगे ।
लायंस क्लब रतलाम एक्टिव अध्यक्ष लायन प्रकाश कोठारी, सचिव लायन दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष लायन शिवकुमार पुरोहित आदि ने आग्रह किया है कि लायन्स डायग्नोस्टिक एवं कार्डियक सेंटर के शुभारम्भ अवसर पर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनावें एवं रतलाम का जनसामान्य इस सुविधा का लाभ उठाये।