

जावरा (अभय सुराणा) । शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया सेठ मंदिर का 19वां वर्षगाँठ महोत्सव बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं। 22 जून को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के द्वितीय दिवस पर व्यासपीठ राष्ट्रसंत श्री नमन जी वैष्णव ने कथा में। भागवत कथा भगवत प्राप्ति के लिए श्रवण की जाती हैं। भारत वर्ष जो भी जन्तु हैं वे अपने आप में हिन्दू है। इसलिए गर्व कहें की हम हिन्दू हैं के प्रथम दिवस पर श्री राधे श्रीकृष्ण को मिलाने की राह प्रदान करती हैं। श्याम मन श्याम धन श्याम ही हमारो प्राण हैं कि शिक्षा व्यास पीठ से दी गईं कथा में परीक्षित जी के जन्म की कथा सुनाई गई। साथ जड़भरत की कथा का श्रवण कराया गया। पोथी पूजन का लाभ प्रोफेसर अंगद प्रसाद जी पांडे, विकास अधिकारी LIC संजय कनोजिया, के एल स्वर्णकार सा ने लिया। मुख्य यजमान परीक्षित सन्त्येन्द्र जोशी व परिवार रहा। आरती का शुभ लाभ डॉ दिलीप शाकल्य रामसेवक शर्मा, मोहनलाल जी अरोड़ा, विश्वास शर्मा ने लिया। नगर के गणमान्य नागरिक सुमन मेहता, मोनिका जोशी, शकुन्तला बैरागी, रश्मि व्यास, ज्योति जोशी आदि ने धर्मलाभ लिया। 29 जून 2024 को वर्षगाँठ महोत्सव के अंतर्गत दोपहर 12:30 बजे महाआरती कर महाप्रसादी (भण्डारा) का आयोजन किया जावेगा। जानकारी शिवशक्ति मारुति मंदिर व श्री साँवलिया सेठ मंदिर समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण जोशी, रामचंद्र पाटीदार ने दी।