- विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी ने की प्रस्ताव पर अनुशंसा
- प्रकाश संबंधी शिकायत हेतु टोल फ्री के अलावा नया नम्बर जारी

रतलाम 24 जून । महापौर श्री प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार विद्युत एवं यांत्रिकी समिति सलाहकार समिति प्रभारी श्री अक्षय संघवी की अध्यक्षता में आहूत हुई जिसमें वर्षा ऋतु में नगर में प्रकाश व्यवस्था बनी रहे इस हेतु समिति द्वारा अनुशंसा करते हुए प्रकाश संबंधि समस्या हेतु ईईएसएल कम्पनी के टोल फ्री नम्बर के अलावा नया मोबाईल नम्बर +91 98935 36810 व नगर निगम कार्यालय का लैण्डलाईन नम्बर 07412-230208 जारी किया गया जिस पर नागरिक शिकायत दर्ज करवा सकते है।
आयोजित बैठक में समिति अध्यक अक्षय सघवी एवंसदस्यों द्वारा कहा गया कि वर्षा ऋतु प्रारंभ हो चुकी है ऐसे में स्ट्रीट लाईन सुचारू बनी रहे इस हेतु नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी तथा ईईएसएल कम्पनी के कर्मचारी अपनी तैयारियां पुरी रखें तथा लाईट संबंधी सामग्री क्रय करने के साथ ही समिति द्वारा यह भी कहा गया कि ईईएसएल कम्पनी की शहर में 14000 लाईटे है, लाईट बंद होने पर कम्पनी टोल फ्री नम्बर के अलावा शिकायत हेतु पृथक से नम्बर जारी किया जाये इसी तरह नगर निगम भी नया नम्बर जारी करें ताकि नागरिकों को प्रकाश संबंधी शिकायत के लिये किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
इसके अलावा समिति द्वारा अनुशंसा की गई की लाईट चेकर अपना कार्य मुस्तैदी से करें साथ ही जहां टाईमर नहीं लगे हैं वहां का सर्वे कर टाईमर लगाने की कार्यवाही सुनिश्चित् करें। समिति द्वारा यह भी अनुशंसा की गई की लाईट मरम्मत कार्य तीव्र गति से हो इस हेतु नगर निगम के 4 ऐसे वाहन जिनका नियमित उपयोग नहीं हो रहा है उन पर स्काई लेडर लगाने का कार्य वर्कषाप द्वारा ७दिन की समयावधि में किया जाये।
शहर के ऐसे स्थान जहां 24 घन्टे लाईट चालू रहती है उन्हे समय पर बंद व चालू किये जाने हेतु एमपीईबी को पत्र लिखा जाकर लाईन डलवाई जाये।
समिति अध्यक अक्षय सांघवी ने कहा कि समिति द्वारा लिए गए निर्णय पर जल्द से जल्द लागू करे और उसका पालन करे जिससे। आम पब्लिक को वर्षा काल में प्रकाशव्यवास्था सुगम बनी रहे ।।
आयोजित बैठक में समिति प्रभारी अक्षय संघवी के अलावा समिति सदस्य सर्वश्री शक्तिसिंह राठौर, धर्मेन्द्र रांका, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती आयुषी सांखला, फकरूद्धीन मंसूरी, श्रीमती मिनाक्षी सेन उपायुक्त करूड़ेच दण्डोतिया समिति सचिव श्री धर्मेन्द्र धाकड़ आदि उपस्थित थे।