आपातकाल दिवस पर भाजपा करेगी संगोष्ठी का आयोजन

घर घर जाकर करेंगे लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान

रतलाम 24 जून 2024। भारतीय जनता पार्टी 25 जून को आपातकाल दिवस का दिन काला दिवस के रूप मे मनायेगी। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसके मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया रहेगे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेगे।
प्रदेश भाजपा के निर्देश पर जिले के सभी मंडलों मे आपातकाल लगाए जाने के दिन को काला दिवस के रूप मे मनाया जायेगा। कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र पर किए गए हमले को पार्टी नेता जन-जन तक प्रसारित करेगें। पार्टी नेता घर घर जाकर लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान करेंगे। जिला महामंत्री निर्मल कटारिया एवं कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, प्रदीप चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इस अवसर पर अधिक से अधिक उपस्थित रहने का आव्हान् किया है।

Play sound