

जावरा (अभय सुराणा) । शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया सेठ मंदिर का 19वां वर्षगाँठ महोत्सव बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ हुआ सम्पन्न। श्री साँवलिया सेठ का मनमोहक आकर्षक श्रृंगार किया गया। वर्षगाँठ महोत्सव के पूर्णाहुति दिवस पर श्री साँवलिया सेठ का महाभिषेक किया गया। हवन के पश्चात श्री साँवलिया सेठ जी की चमत्कारी महाआरती की गई। महाआरती में राष्ट्रसंत नमन जी वैष्णव, वीरेंद्रसिंह सोलंकी, हरिनारायण अरोडा, राजेश शर्मा आदि भक्तजनो भाग लेकर धर्मलाभ लिया। तत्पश्चात महाप्रसादी (भण्डारे) का आयोजन किया गया। वर्षगाँठ महोत्सव आयोजन में हजारों श्रद्धालुजन ने भाग लेकर महाप्रसादी ग्रहण करी। वर्षगाँठ महोत्सव में नगर के गणमान्य नागरिक उमेश रावल , मनीष त्रिवेदी, जगदीश राठौर (पत्रकार) ,राकेश जी त्रिवेदी, शिवेंद्र माथुर, विश्वास शर्मा, कानसिंह जी चौहान आदि ने भाग लिया।
शिवशक्ति मारुति एवं श्री साँवलिया सेठ मंदिर समिति के सदस्य नीलेश जोशी , माणक खंडेलवाल, हेमंत पाटीदार आदि ने पधारे सभी श्रद्धालुजनों का आभार माना। जानकारी मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जोशी उपाध्यक्ष रामचंद्र पाटीदार, नीलेश जोशी ने दी।