मानस भवन में आज होगा निःशुल्क पौधो का वितरण

रतलाम 29 जून । मुख्यमंत्री मोहन यादव, केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप व महापौर प्रहलाद पटेल की मंशानुसार पर्यावरण को संरक्षित करने तथा रतलाम नगर को हरियाली से आच्छदित किये जाने हेतु आज 30 जून रविवार को केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा के आतिथ्य में त्रिवेणी स्थित मानस भवन में प्रातः 11ः30 बजे से निःशुल्क पौधे वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा।
नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि आयोजित कार्यक्रम में अधिकाधिक की संख्या में उपस्थित होकर रतलाम नगर को हरा-भरा बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Play sound