जावरा (अभय सुराणा) । संत का आगमन हमारे जीवन में नई रोशनी चेतना लेकर आता है संत आपको देने के लिए आते हैं आप जावरा श्री संघ का अहोभाग्य है की हम वृंदावन से 600 कि.मी. का उग्र विहार लगभग २२ दिन में करते हुए जावरा संघ के आंगन में जैन दिवाकर श्री चोथमल जी म.सा. के दिव्य आर्शीवाद एवं जावरा के गौरव मालवरत्न श्री कस्तुर चंद जी म.सा. की जन्म स्थली पर श्री संघ में चार्तुमास का सुनहरा अवसर आया है। इस चातुर्मास का लाभ पुरे संघ को जप- तप धर्म आराधना के साथ लेना हैं आपके संघ मैं बड़े बड़े संतों का चार्तूमास के हुए हैं आप सभी श्रावक श्रावीका को इसका लाभ लेना है । उक्त उद्गगार आगम ज्ञाता श्री विकसित मुनि जी म.सा.., श्री वितराग मुनि जी म सा ने विहार के दोरान नीमच में जावरा श्री संघ के सदस्यों के समक्ष कहें। इस दौरान जावरा श्रीजैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय मंत्री संदीप रांका, पुर्वाध्यक्ष बसंतीलाल चपडोद, के साथ मनोहरलाल चपड़ोद, सुरेन्द्र मेहता, प्रकाश श्रीश्रीमाल, सुशील मेहता, सुजानमल औरा, नितीन कोलन, शीतल तातेड, पंकज श्रीश्रीमाल, आदी उपस्थित थे। महाराज सा उग्र विहार कर जावरा चार्तुमास के लिए पधार रहे हैं आपका चार्तुमास जैन दिवाकर भवन पर होगा।