राज ऋषभ केशर गृह का भूमि पूजन सम्पन्न

जावरा (अभय सुराणा) । श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर चौपाटी पर श्री राज ऋषभ केशर गृह एवं जल मंदिर का भूमि पूजन दिनाँक 8 जुलाई को शुभ मुहूर्त में सम्पन्न हुआ। प्रातः 9 बजे केशर गृह निर्माण के लाभार्थी श्रेष्ठिवर्य श्री बाबूलाल जी मनीष जी, संजय जी अर्णव जी नाहर परिवार द्वारा भूमि पूजन विधि पूर्वक किया। इस अवसर पर लाभार्थी परिवार के श्री बाबूलाल जी, मनीष जी, संजय जी नाहर एवँ लीलादेवी नाहर का बहुमान ट्रस्ट के महामंत्री धरमचंद्र चपडोद, कोषाध्यक्ष देवेंद्र मूणत, ट्रस्टी बाबुलाल खेमसरा,कमल नाहटा, अनिल चोपड़ा, अशोक लुक्कड़, प्रदीप लुक्कड़, प्रदीप खारीवाल, राजेश वरमेचा ने किया। इस अवसर पर समाज जन एवँ नाहर परिवार के इष्टमित्र आनंदीलाल संघवी, नेमीचंद लोढ़ा, संजय भंडारी, श्रेणिक धाड़ीवाल, चंदनमल कोठारी,विनोद वरमेचा,सुनील खेमसरा,विजय नाहर,शेखर नाहर आदि उपस्थित रहे। संचालन ट्रस्टी प्रदीप लुक्कड़ ने एवँ आभार बाबुलाल नाहर ने व्यक्त किया।

Play sound