रतलाम । मेरा गांव मेरा दायित्व अभियान के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत मोरदा मंदीर परिसर में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा वृक्षारोपण किया गया, जिसमें 21 वृक्ष लगाए गए। इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष राकेश पांचाल, सचिव इंदु पांचाल, महेश पांचाल, विक्रम गुर्जर, कन्हैया लाल जाट, सपना पांचाल आदि उपस्थित थे! इस अवसर पर ग्रामीणों को अपने-अपने घर के आगे एक-एक पेड़ लगाने की बात कही और उसकी देखभाल करने की अपील की ।
