शासन दीपक हेमंत मुनिजी मसा आदी ठाणा का राम गुरु की जयकार के साथ हुआ चातुर्मासिक प्रवेश

रतलाम। आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब के अज्ञानूवर्ती शासन दीपक हेमंत मुनीजी मसा लाघव मुनीजी मसा ब्रम्हृषिजी मसा आदि ठाणा का चतुर्मासिक प्रवेश राम गुरु की जय जयकार के साथ हुआ उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि म सा का प्रवेश समता भवन नोलाईपूरा पर समता शाखा के पश्चात प्रारंभ होकर चौमुखीपुल चांदनी चौक होते हुए छोटू भाई की बगीची पर पहुंचा उसके पश्चात प्रवचन में शासन दीपक हेमंत मुनि जी म सा ने फरमाया कि त्याग तपस्या आराधना निष्ठा सेवा का यह पर्व आ रहा हे और हमे पूर्ण धर्म भावना के साथ मानना हे साथ ही लाघव मुनि जी शकुंतलाश्रीजी मसा ने भी प्रवचन दिए।सभा मे साधुमार्गी जैन संघ के कांतिलाल छाजेड़ अर्पित गांधी महिला मंडल किरण चंडालिया बहु मंडल रेणु कोठारी आदि कई धर्मालुजन ने अपने भाव रखें प्रवेश के चल समारोह में पुरुष श्वेत व महिला केसरिया परिधान में उपस्थित थी चातुर्मास में कई धार्मिक सामाजिक गतिविधियां शिविर का संचालन भी संघ द्वारा किया जाएगा सभा का संचालन मंत्री अशोक पिरोदिया द्वारा किया गया सभा के पश्चात नवकारसी का आयोजन संघ की तरफ से रखा गया ।

Play sound