शिक्षामित्र कृष्ण ठाकुर औदीच्य गौरव सम्मान से सम्मानित

रतलाम। शिक्षक सांस्कृतिक मंच के पूर्व अध्यक्ष संरक्षक शिक्षामित्र समाजसेवी कृष्ण ठाकुर के 80 वें जन्मदिवस के अवसर पर रतलाम सहस्र औदीच्य ब्राह्मण समाज द्वारा उन्हें औदीच्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। एक समारोह में समाज के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल आचार्य, सचिव डॉ.आई.पी.त्रिवेदी, शकुंतला पांडेय , उपाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, हरि मेहता, हेमंत उपाध्याय, मधुसूदन पांडेया, रामकृष्ण शर्मा, अभिषेक पांडया, श्रीमती किरण ठाकुर सहित सभी समाज के वरिष्ठ गणमान्यजन उपस्थित थे।
इसी प्रकार शिक्षक सांस्कृतिक संगठन द्वारा भी कृष्ण चंद्र ठाकुर का शाल श्रीफल अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया गया। डॉ. मुरलीधर चांदनी वाला, दिनेश शर्मा, ओ. पी. मिश्रा, प्रतिभा चांदनी वाला, रमेश उपाध्याय दिलीप वर्मा, मनोहर प्रजापति, उत्सवलाल सालवी, श्यामसुंदर पार्टी राधेश्याम तोगड़े, दशरथ जोशी, अनिल जोशी आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा ने किया। आभार कीर्ति ठाकुर ने व्यक्त किया।