


रतलाम । नया गाँव स्थित महेश नगर मे माँ वेष्णोदेवी मन्दिर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माता के जन्मदिन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । कन्याभोज के दौरान महा आरती की गई । इस अवसर पर पूर्व गृहमन्त्री हिम्मत कोठारी, वरिष्ठ समाजसेवी मोहनलाल मुरलीवाला, भाजपा नेता बजरंग पुरोहित, जन अभियान परिषद के शैलेंद्र सिंह सोलंकी उपस्थित रहे समिति के तोलीराम शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व समिति के सुरेश पांचाल, महेंद्र भरकुंडिया, मेहरबान सिंह गोयल,दिनेश जोशी, पुष्कर द्विवेदी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी समिति के राकेश पांचाल द्वारा दी गई।