14 से 16 जुलाई के बीच भाजपा के सभी मंडलों मे कामकाजी बैठकें आयोजित

रतलाम 13 जुलाई 2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिले के सभी मंडलों मे 14 से 16 जुलाई के बीच कामकाजी बेठके होगी। इन बैठकों मे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं उनके द्वारा नियुक्त मंडल प्रभारीगण मार्ग दर्शन देगे।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि 14 जुलाई को रतलाम मे सूरजमल जैन मंडल की बैठक प्रातः 11:00 बजे, दीनदयाल मंडल की बैठक शाम 04:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय मे होगी। इसीदिन डॉ. अम्बेडकर मंडल की बैठक शाम 05:00 बजे गांधी नगर स्थित नीरू गेस्ट हाउस, नामली मंडल की बैठक प्रातः 11:00 बजे कृष्णा गार्डन धामनोद, बांगरोद मंडल की बैठक दोप.01:00 बजे रामुला मंदिर बाजनखेडा, सैलाना मंडल की बैठक प्रातः11:00 बजे औसिन परिसर, रावटी मंडल की बैठक प्रातः 11:00 बजे तेजाजी मंदिर रावटी, बाजना मंडल कर बैठक दोप.12:30 बजे बाजना मंडी, जावरा नगर की बैठक शाम 07:00 बजे जीयनस पब्लिक स्कूल , जावरा ग्रामीण की बैठक प्रातः 11:00 बजे सामुदायिक भवन रिगनोद, पिपलौदा मंडल की बैठक दोप.12:00 षिवाय होटल पिपलौदा, ताल मंडल की बैठक प्रातः 11:00 बजे आलोट रोड़ स्थित विश्वनाथ बावडी परिसर मे रखी गई है।
इसी प्रकार 15 जुलाई को रतलाम के मुखर्जी मंडल की बैठक शाम 05:00 बजे नारायणी पैलेस, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की बैठक शाम 05:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय, धराड मंडल की बैठक प्रातः11:00 बजे इटावामाताजी मंदिर, शबरी मंडल बैठक दोप. 03:00 बजे भाटीबडोदिया, चन्द्रशेखर आजाद मंडल की बैठक दोप. 12:00 बजे धाकड़ धर्मशाला सागोद, सरवन बैडदा मंडल की बैठक दोप. 01:00 बजे सरवन पंचायत भवन, राजापुरा माताजी की बैठक दोप. 12:00 बजे पंचायत भवन सुखेडा मंडल की बैठक दोप.01:00 बजे रेतीपुरा बालाजी रिछा देवड़ा एवं जोगणिया माताजी मंडल की बैठक प्रातः 11:00 बजे बरखेड़ा के बालाजी मंदिर परिसर मे होगी।
16 जुलाई को आलोट मंडल की बैठक दोप.12:30 बजे अम्बेडकर भवन आलोट बडावदा मंडल की बैठक दोप. 03:00 बजे सरसी धर्मशाला एवं खारवा कला मंडल की बैठक प्रातः 11:00 बजे हनुमान मंदिर के पास खारवा कला मे रखी गई है।

Play sound