अजंता पैलेस में रोशनी एग्जीबिशन का हुआ उद्घाटन

रतलाम । आज 13 जुलाई 2024 शनिवार को अजंता पैलेस में रोशनी एग्जिबिशन का उद्घाटन किया गया । एग्जीबिशन 13 व 14 जुलाई 20 24 को तथा समय प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 9:00 तक रहेगा। जिसमें मुख्य अतिथि निविता गंगवाल, डा.सुलोचना शर्मा, सविता तिवारी आदि महिलाएं उपस्थिति रही । रोशनी एग्जीबिशन का उद्घाटन निविता अर्पण गंगवाल ने अपने कर कमलों से किया तथा एग्जीबिशन संचालक सीमा जैन द्वारा सभी अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया गया। सीमा जैन ने बताया कि अभी से सभी त्योहार की शुरुआत राखी से होती है इसलिए सभी महिलाएं राखी की शॉपिंग बहुत ज्यादा करती है इसलिए हम रोशनी एग्जिबिशन सीजन वाइज एग्जीबिशन हर साल लाते हैं और एक ही छत के नीचे बहुत सारी दुकान लगाई जाती है और अलग-अलग जगह से रतलाम में आते हैं जैसे जयपुर, बॉम्बे आदि जगहों से आते हैं और अपना प्रोडक्ट डिस्प्ले करते हैं। आप सभी शहरवासी एक बार एग्जीबिशन में जरूर आए और लाभ उठाएं तथा ₹1000 की खरीदी पर निश्चित गिफ्ट पाए। निविता गंगवाल ने बताया कि यहां पर सभी प्रोडक्ट यूनिक है अगर आप चाहते हैं की राखी पर आप कुछ अलग पहने तो आप एक बार यहां जरूर विजिट करें और निश्चित ही बहुत सारी शॉपिंग करके जाएंगे। यहां पर बहुत कुछ है, बहुत अच्छा मटेरियल है जैसे साड़ी, इमिटेशन ज्वेलरी ,कुर्ते आदि है जो रतलाम में इतनी अच्छी क्वालिटी और किफायती दाम में मुश्किल से मिल पाता है।