तीनों नए कानून के प्रति आभार कार्यक्रम एवं प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय विधिक कार्यशाला सम्पन्न

भोपाल। आम आदमी को त्वारित न्याय प्रति हेतु केंद्र सरकार द्वारा 1 जुलाई 2024 से लागू किए गए तीनों नए कानून के प्रति भार कार्यक्रम एवं प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय विधिक कार्यशाला/ संगोष्ठी का आयोजन भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश द्वारा प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल में 13 जुलाई 2024 शनिवार को सुबह 10 बजे से 2 सत्रों में किया गया। आयोजित कार्यशाला में मुख्य बिंदुओं पर चर्चा व व्याख्यान सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रोहित आर्य द्वारा संबोधित किया गया। न्यायमूर्ति रोहित आर्य द्वारा दिनाक 1/07/2024से लागू किए तीनो कानूनों भारतीय नागरिक सुरक्षा, भारतीय न्याय सहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2024 के महत्व पूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में रतलाम से भाजपा विधि प्रकोष्ठ के ज़िला सह सयोजक एडवोकेट सोमेश वर्मा, एडवोकेट विकाश सोनी, एडवोकेट अजय बक्षी, एडवोकेट जितेंद्र पादीदार, एडवोकेट शेलेन्द्र शर्मातथा अन्य एडवोकेट साथियों ने सहभागिता की ।