इनरव्हील क्लब रतलाम का 28 वां पदग्रहण समारोह सम्पन्न

रतलाम 14 जुलाई । सतत सेवा कार्य करते रहना चाहिए । सेवा कार्य करने का जज्बा होना चाहिए तो कार्य में सफलता अवश्य मिलती है । हमेशा कुछ ना कुछ नया सिखते रहने का मन में उत्साह होना जरूरी है । बच्चो और बुजुर्गो को सम्मान एवं समय देना चाहिए । जीवन में सयमं रखिए, उत्साह से आगे बढिय़े । ईश्वर आपको सेवा कार्य करने की शक्ति देना । सभी को साथ लेकर चलेंगे आगे बढ़ेंगे तो औरों को भी आपके से प्रेरणा मिलेगी । उक्त बात डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम की डीन डॉ. अनिता मुथा ने इनरव्हील क्लब के 28 वें पदग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. अनिता मुथा के मुख्य आतिथ्य में होटल अजंता पैलेस में इनरव्हील क्लब के 28 वें पदभार ग्रहण समारोह में निवृत्तमान अध्यक्ष मंजु बनवट ने आगामी वर्ष के लिए अध्यक्ष वीणा चाणोदिया को अध्यक्ष की कॉलर पहनाकर पदभार सौंपा। साथ ही निवृत्तमान सचिव सुनीता मिश्रा ने आगामी वर्ष के लिए मधुरा व्यास को सचिव पिन लगाकर पदभार सौंपा। नवीन कार्यकारिणी में सपना कटारिया, गायत्री टंडन, संगीता सिवानी, रीना चावला, सरिता पीपाड़ा, निर्मला त्रिवेदी, मंजु कटारिया, वंदना सोनी, उषा लुणावत, सुलेखा गादिया को शामिल किया गया।
अध्यक्ष वीणा चाणोदिया ने कहा कि 1 जुलाई से ही क्लब की सेवा गतिविधियों का कार्य शुरू हो जाता है । में अनुभवियों के मार्गदर्शन में सभी के सहयोग एवं साथ लेकर सेवा कार्य की गतिविधियों को और आगे बढ़ाऊंगी । सेवा गतिविधियों के प्रारम्भ में नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों ने गरीब बस्तियों में रहने वाली 200 महिलाओं को वर्षा काल में छतरी, जिला चिकित्सालय में डायलिसिस केन्द्र तथा गरीब परिवार की स्कूली छात्रों को शिक्षण शुल्क सहायता राशि प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन पुष्पा सेठिया ने किया तथा आभार मधुरा व्यास ने माना।