भाजपा बांगरोद मंडल ने बैठक पश्चात किया पौधारोपण

रतलाम 14 जुलाई 2024। भाजपा बांगरोद मंडल की बैठक रविवार को मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत की उपस्थिति मे सम्पन्न हुई ! अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र लाला जाट ने की। बैठक मे पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक पश्चात् कार्यकर्ताओ ने एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत् पोधा रोपण भी किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार प्रतिनिधि पवन जाट, मंडल महामंत्री बालकृष्ण व्यास, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष दिनेश जाट सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।