साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना मेरी प्राथमकता रहेगी- एसडीएम गोंड

जावरा (अभय सुराणा)। प्रेस क्लब जावरा के सदस्यों से चर्चा करते हुए एसडीएम श्री त्रिलोचन गोंड ने दृढ़ता के साथ कहा कि साम्प्रदायिक सदभावना के लिए देश भर में मिशाल बना जावरा उर्फ गुलशनाबाद की शांति भंग करने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जावेगी। आपने कानुन व्यवस्था बनाए रखने में पत्रकारों के सहयोग की अपेक्षा की।
एसडीएम श्री गोंड ने कहा कि शहर के विकास के साथ साथ शासन की मंशा अनुसार अवैध कालोनियों की जांच व राजस्व प्रकरणो के निराकरण व आवश्यक कार्यवाही को भी प्राथमिकता से निपटाया जावेगा। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने जावरा की अनेक समस्याओं का जिक्र करते हुए बताया कि लम्बे समय से नगर की संस्थाए संस्कृति संगम, रेडक्रास सोसायटी , सहकारी संस्थाओं के चुनाव नहीं हुए हैं जो आपके अधिकार क्षेत्र में है । उनके सैकड़ों सदस्यों की लम्बे समय से मांग है कि उनके चुनाव कराए जाए। साथ ही शान्ति कमेटी की बैठक में नगर के सभी पत्रकारों को भी सुचित कर आमन्त्रित किया जावे।
उक्त जानकारी देते हुए प्रेस क्लब के पुर्व अध्यक्ष व परामर्शदाता सुजानमल कोचट्टा ने बताया कि जावरा अनुविभाग का चार्ज लेने के बाद आज प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय चौधरी, संरक्षक अभय सुराणा मंत्री राजकुमार हरण, प्रकाश बारोड, बन्शीलाल पोरवाल, जीतेन्द्र बैरागी,नाहरू खान, कीर्ति वरा दीपक सोनी
आदि ने एसडीएम श्री त्रिलोचन गोंड का पदभार ग्रहण करने पर हर सम्भव सहयोग का आश्वासन देते हुए शुभकामनाएं दी।
कोचट्टा ने बताया कि पत्रकारों से चर्चा के बाद प्रेस क्लब द्वारा देश की बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग से निजात दिलाने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ माॅ के नाम अभियान के अन्तर्गत एसडीएम व सभी पत्रकारों ने एसडीएम परिसर में शांति के प्रतिक आशोक वृक्ष के पौधों का रोपण किया। सैनी नर्सरी के संचालक सैनी ने पौंधा रोपण में सराहनीय सहयोग दिया। एसडीएम त्रिलोचन गोंड ने उपस्थित सभी पत्रकारों का आभार माना।