जल जीवन मिशन : सिरुखेड़ी के लोगो के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

  • अब हर घर को मिल रहा है नल से जल
  • कभी बैलगाड़ी, साइकिल और सर पर ढोकर लाना पड़ता था पानी

रतलाम । जिले की ग्राम पंचायत सनावदा के गांव सिरूखेडी मे जल जीवन मिशन ने लोगो के जीवन में सकारात्म बदलाव लाया है, गॉव में नल जल योजना आई। योजना में 30 हजार लीटर का संपवेल बनाकर पूरे ग्राम में वितरण पाईप बिछाकर स्टैंड पोस्ट बनाकर शत प्रतिशत घरों को तथा स्कूल आंगनबाड़ी एवं धार्मिक स्थानों मंदिर मस्जिद को भी नल कनेक्शन के माध्यम से जोड़ा गया, 500 की जनसंख्या वाले ग्राम में 110 नल कनेक्शन किये गए है। नल जल योजना के पूर्व गांव में पानी लाने के लिए ग्राम वासियों को काफी संघर्ष करना पड़ता था।
ग्राम के 80 वर्षीय श्री वाहिद खान ने बताया कि परिवार में कोई कार्यक्रम होता था, तो हमें पानी ग्राम से दूर बैलगाड़ी के माध्यम से पानी लाना पड़ता था हुसैनी बी ने बताया कि छोटे बच्चों को घर पर अकेला छोड़कर कुएं एवं हैंडपंप से पानी लाना पड़ता था उसमें हमारा बहुत समय व्यर्थ हो जाता था घर के दूसरे काम करना मुश्किल हो जाता था किंतु विगत 1 वर्ष से जब से नल जल योजना बनी है हमें बहुत आराम हो गया है। प्रतिदिन सुबह 8ः00 बजे घर पर नल से पानी आ जाता है। 70 वर्षीय मोबिना अल्लाहरखा खान ने बताया कि हमारी जिंदगी तो घर से दूर जाकर पानी लाने में निकल गई किंतु हमारी बहू, बेटियों को आराम हो गया है। पीएचई विभाग के जिला जल सलाहकार श्री आनंद व्यास ने बताया कि योजना को नियमित रूप से चलाने का कार्य ग्राम के नल चालक मोहम्मद हुसैन पूर्ण जवाबदारी के साथ करते हैं। विभाग समय- समय पर ग्राम मे योजना संचालन संधारण हेतु जलकर राशि समय पर जमा करने एवं अन्य जागरूकता पूर्ण कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।
जल जीवन मिशन की नल जल योजना से ग्राम में खुशी का माहौल है एवं सभी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

Play sound