



रतलाम 17 जुलाई । आज गीता मंदिर रोड स्थित गीता मंदिर में 50 वां एकादशी संकीर्तन आज दोपहर 3:00 बजे से 6:00 तक भजन संपन्न किया गया । देवशयनी एकादशी के पर्व पर भगवान श्री कृष्ण का फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया तथा मंदिर की साज सज्जा फूलों से की गई। पंडित गोपाल कृष्ण शर्मा ने अपने सुमधुर स्वर में भजन किया । “वीरपुर से आप निहारे, करुणा भरे जला राम जी’ के सुंदर भजनो के साथ कई भजन किये गये। “सभी रूपों में आप विराजे त्रिलोकी के नाथ जी सारी दुनिया तुमको पूज राधा जी के साथ जी’ तरह के कई भजन किए गए। जिसमें श्रोताओं ने मंत्र मुक्त होकर सुना तथा महिलाओं ने भक्ति के साथ नृत्य किया। मंदिर ट्रस्ट के सचिव संजय व्यास, हरीश ठक्कर, सुभाष उपाध्याय, रमेश मिश्रा, श्रीकांत पाड़ेय सहित भक्त जनों ने अपार आनंद लिया। साथ ही महिलाओं ने गरबा रास भी किया और अंत में आरती संपन्न कर प्रसादी वितरण की गई। उक्त जानकारी दीपक पुरोहित जी ने दी।