


रतलाम । सिंधु सेना श्री लाल सांई चालिहा समिति के तत्वाधान में चालिहा महोत्सव के पिछले 8 वर्षो से किए जा सफल आयोजन के बाद इस 9 वें वर्ष भी भगवान झुलेलाल जी का पूज्य चालिहा महोत्सव का शुभारम्भ 16 जुलाई 2024 को श्री कालिका माता मंदिर परिसर में स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर किया गया। जिसके अंतर्गत बहिराणा साहेब शुभारम्भ रामभगत जी भरूचवारा एवं अशोक भगत जी इंदौर वालों के द्वारा सम्पन्न करवाया गया। भगवान झुलेलाल जी की प्रथम पूजा दादी हाशी शिवानी ने करवाई। इस अवसर पर समाज के स्वामी श्री भवानीशंकर शर्मा ने आयोजन में आकर आशीर्वाद प्रदान किया ।
उल्लेखनीय है कि बहिराणा साहेब के अन्तर्गत एक ज्योत तथा एक मोदक बनाया जाता है वह सभी प्रकार के अनाज के बनता है । इसमें ड्रायफुट, इलायची, लौंग एवं सुगंधित फुलों से श्रृंगार किया जाता है । आरती, अरदास के पश्चात वह जल में प्रवाहित किया जाता है। प्रथम दिन बहिराणा साहेब की सेवा एवं लंगर प्रसादी पंजवानी परिवार द्वारा कराया गया ।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया जिसमें चालिहा समिति के मुख्य संरक्षक राजाराम मोतियानी जी का सम्मान बाबा घनश्यामदास कल्याणीजी ने किया । साथ ही संरक्षक मुरलीधर अवतानी का सम्मान रामलाल चंदानी एवं चन्द्रप्रकाश अवतानी, अशोक हेमनानी तथा रामभगत जी का सम्मान रमेश चोयथानी, मुरली फुलवानी ने किया। अशोक जी का सम्मान चंदन मोतियानी, लोकेश सत्यानी, चिराग अकरानी ने किया । इस अवसर पर पंजवानी परिवार के वरिष्ठजनों का भी समिति द्वारा सम्मान किया गया । मंदिर पर भगवान का श्रंृगार मनोहर पुजारी ने किया। भजन कीर्तन की प्रस्तुति विनोद छेतिया, सुनिल भोजवानी, सुंदर केवल रमानी, राजु ललवानी, हरिश जेठानी, विनोद जी तथा शैलेन्द्र कृपलानी ने दी ।
ज्ञात हो कि चालीस दिवसीय भगवान झूलेलाल जी का पूज्य चालिहा महोत्सव का शुभारम्भ 16 जुलाई को हुआ जिसका समापन 25 अगस्त 2024 को होगा ।
चालीस महोत्सव समिति के आयोजन में सिंधी समाज के सैकड़ों नागरिकों ने दर्शन का लाभ लिया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हरिश करमचंदानी, मन्नू शिवानी, भजनलाल पमनानी, ज्ञानचंद कृष्णानी, एम.एम. धनवानी, रमेश नाथानी, संतोष मुलवानी, कमलेश मुलवानी, कमलेश दरवानी, मुकेश गुरनानी, तरूण सोनी, मोहन सोनी, राजु परियानी, बल्लु लालवानी, विष्णु मोदी, पंकज मोदी, सुशील फुलवानी, भगवान गंगवानी, किशन त्रिलोक चंदानी के साथ ही महिला मंडल की कांता लाल चंदानी, मीणा अवतानी, कुमीला अवतानी, नीता इसरानी, नेहा कल्याणी, उषा खत्री, भारती मोतियानी, मीरा दादी, राजकुमारी हेमनानी आदि बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
आयोजन में लंगर प्रसाद वितरण सेवा में नरेंद्र मेघानी, हरिश पंजवानी, जयटेक चंदानी, कमल खत्री, संजय नेनानी, अशोक जसूजा, मीरा दादी तथा प्रसादी बनाने की सेवा में विन्नी जसूजा, गीता वाधवानी आदि ने अपनी सेवाएं दी।
ज्योत विसर्जन रोहित बदलानी, हेमंत गणेशवानी, रमेश हेमनानी, सतीश हेमनानी ने दी । आयोजन में आए समाजजनों का आभार सिंधु सेना के प्रदेश महामंत्री आशु कल्याणी, कोषाध्यक्ष कमलेश दरवानी एवं रमेश चोयथानी ने माना ।