रतलाम पधारी मुमुक्ष दर्शाना बहन का श्री साधुमार्गी जैन संघ द्वारा किया गया अभिनंदन

रतलाम। श्री साधु मार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा आचार्य श्री राम लाल जी महाराज साहब एवं उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी महाराज साहब की पवन निश्रा में दिनांक 14 अगस्त 2024 को भीलवाड़ा में संयम पथ अंगीकार करने जा रही हे मुमुक्ष बहन दर्शना नाहटा अपने पूरे परिवार के साथ रतलाम में शासन दीपक श्री हेमंत मुनि जी मसा आदि ठाणा शासन दीपिका प्रीति सुधा जी म.सा.आदि ठाणा शासन दीपिका शकुंतला श्रीजी मसा आदि ठाणा के दर्शनार्थ हेतु नगरी छत्तीसगढ़ से रतलाम पधारी। इस अवसर पर श्री साधुमार्गी जैन संघ द्वारा वीर परिवार का बहुमान शाल माला से किया गया। संघ अध्यक्ष कांतिलाल छाजेड़, ललित कोठारी, निर्मल मूणत, सुशील गोरेचा, रमेश कटारिया, अतुल बाफना, बाबूलाल सेठिया, कपूर कोठारी, निर्मल लूनिया, संजय कोठारी, सुनील कोठारी, प्रितेश गादिया, सुमित कटारिया, राजेश सियार, दशरथ बाफना एवं महिला मंडल से किरण चंडालिया, समता युवा संघ के अर्पित गांधी, सचिन अर्पित बाफना, बहु मंडल से सोनाली गोलेछा, रिंकु कोठारी, बालिका मंडल से इशिता चोपड़ा, बालक मंडल से ऋषभ मूणत, अनंत कोठारी, वरिष्ठ श्रावक शांतिलाल भटेवरा एवं आदि समाज जन उपस्थित थे। कार्यक्रम में दीक्षार्थी बहन ने अपने भाव रखें। स्वागत भाषण संघ अध्यक्ष द्वारा दिया गया संचालन मंत्री अशोक पिरोदिया द्वारा किया गया एवं आभार प्रितेश गादिया द्वारा माना गया।