ऑल इंडिया जैन कटारिया फॉउण्डेशन युवा परिषद का गठन

अध्यक्ष सिद्धार्थ कटारिया तथा सचिव अंकित कटारिया मनोनीत

रतलाम। पिछले दिनो ऑल इंडिया जैन कटारिया फाउण्डेशन युवा परिषद शाखा रतलाम कि वृहद साधारण सभा का आयोजन सालाखेड़ी बायपास स्थित श्री मिश्रीमल कटारिया चैरिटेबल ट्रस्ट गौशाला पर हुआ। इस सभा में युवा परिषद शाखा रतलाम कि नवीन कार्यकारिणी का चुनाव सर्वानुमति से किया गया।
जिसमें ऑल इंडिया जैन कटारिया फाउंडेशन रतलाम के संरक्षक एवं फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेश कटारिया रतलाम शाखा अध्यक्ष श्री कमल कटारिया, महामंत्री श्री राजेश कटारिया, कोषाध्यक्ष श्री अशोक कटारिया की उपस्थिती एवं सहमति से फाउंडेशन के संयोजक श्री निर्मल कटारिया द्वारा विधिवत रुप से करते हुए अध्यक्ष के रुप में सिद्धार्थ कटारिया, सचिव के रूपमें अंकित कटारिया,उपाध्यक्षद्वय सिद्धार्थ सुरेश कटारिया एवं अभिषेक कटारिया,कार्यालय मंत्री अतुल कटारिया, प्रचार मंत्री भूपेश कटारिया, संगठन मंत्री वीरभद्र कटारिया के साथ अन्य पदाधिकारीयो को चुना गया। साथ ही कार्यकारिणी सदस्यो के रुप में प्रयास कटारिया, लवेश कटारिया, नितेश कटारिया,नमन कटारिया, विपिन कटारिया, राकेश कटारिया, सौरभ कटारियारावटी, सौरभ रतन कटारिया, हर्ष कटारिया, मोहित कटारिया को चुना गया।कटारिया भाइपा समाज के सभी वरिष्ठजनो ने नवनियुक्त पदाधिकारीयो को आगामी कार्यकाल की शानदार सफलता के लिए शुभकामनाए देते हुए समाज एवं राष्ट्र के उत्थान में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने कि समझाइश दी। इसकेसाथ ही नवनियुक्त अध्यक्ष के रुप में सिद्धार्थ कटारिया ने नवीन दायित्व को स्वीकार करते हुए सभी के साथ और सहयोग कि अपेक्षा करते हुए आने वाले समय में किये जाने वाले समस्त कार्यो को जोश और हर्षोल्लास के साथ पूर्ण करने कि बात कही साथ ही पर्यावरण संरक्षण कि ओर कदम बढाते हुए इस वर्षाकाल में 1000 पेड़ लगाकर उन्हे संरक्षित करने का निर्णय लिया। इसी कड़ी में आने वाली 3 एवं 4 अगस्त को महाराष्ट्र में आयोजित होने वाले युवा परिषद के प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन में रखे जाने वाले विषयो के बारे में भी विस्तृत चर्चा हुई जिसमें सभी युवाओ ने खुलकर अपने अपने विचार रखे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन नवनियुक्त सचिव अंकित कटारिया ने किया एवं अंत में नवनियुक्त उपाध्यक्ष अभिषेक कटारिया द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
उक्त जानकारी अंकित कटारिया ने दी ।