
रतलाम । सुश्रावक बाबूलाल लोढ़ा का अल्प बीमारी के पश्चात निधन होने पर नेत्रम के प्रकाश कोठारी, अजय खिमेसरा, संतोष ओहरा (लाला) द्वारा पुत्र राकेश, अखिलेश लोढ़ा एवम परिजन को पूज्य पिताजी के नेत्रदान हेतु प्रेरीत किया। नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि परिजनों की सहमती मिलने के पश्चात नेत्रम संस्था के माध्यम से गीता भवन न्यास बडनगर के ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉ जी एल ददरवाल को सूचित किया सूचना प्राप्त होते ही वे अपनी टीम के परमानंद राठौर के साथ मध्य रात्रि में ही तत्काल बडनगर से रतलाम पहुच कर कार्निया लेने की प्रक्रिया पुर्ण कर सफल नेत्रदान करवाया। नेत्रदान के दौरान हेमन्त मुणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, नवनीत मेहता,शलभ अग्रवाल,भगवान ढलवानी ,मीनु माथुर, गोपाल पतरा वाला उपिस्थत थे नेत्रम परिवार द्वारा परिजनों द्वारा जनहित के इस निर्णय को लेकर गिरधारी लाल वर्धानी, शीतल भंसाली, प्रशान्त व्यास, रजनीश पाटीदार, जनक नागल, अजय भंडारी, यशवन्त पावेचा, सी.ए. रितेश नागोरी, सी.ए. अभिषेक राका, सुरेश पाटीदार, आशीष काबरा, कुंदन सोनी, राखी व्यास, मंजुला महेश्वरी,सपना दुबे ने लोढ़ा परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए साधुवाद दिया।