इमरान हुसैन बने महात्मा गांधी मेमोरियल उर्दू स्कूल के अध्यक्ष

रतलाम। अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन के अधिनस्थ संस्था महात्मा गांधी मेमोरियल उर्दू स्कूल के अध्यक्ष पद पर शिक्षाविद् इमरान हुसैन को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष शाहिद अंसारी, सचिव जाकिर हुसैन, सह सचिव जहीर खान, सदस्य सरफराज खान, अब्दुल कादिर, जाकिर हुसैन, रशीद आलम, आसिफ अंसारी, असलम खान, अख्तर हुसैन बने। उनकी इस नियुक्ति पर सभी इष्ट मित्रो द्वारा शहर के लोकप्रिय विधायक कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप, प्रदेश वक्फ बोर्ड अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री डा सनवर पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, अंजुमन सदर इब्राहिम शेरानी, वक्फ बोर्ड जिला अध्यक्ष बबलु पटेल, जिला अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंसूर जमादार का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी मुबारिक शेरानी ने दी।