राजस्व महाअभियान : अभियान के तहत जिले में वृहद संख्या में राजस्व कार्यों का निराकरण किया गया

रतलाम 2 अगस्त 2024। राज्य शासन के राजस्व महा अभियान 2.0 के अंतर्गत रतलाम जिले में अब तक वृहद संख्या में राजस्व कार्यो का निराकरण कर दिया गया है। कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशन में जिले का पूरा राजस्व अमला अभियान के सफल क्रियान्वयन में जुटा है अभियान आगामी 31 अगस्त तक जारी रहेगा।
राजस्व महा अभियान के अंतर्गत रतलाम जिले में अब तक 1765 नामांतरण पुराने, 959 नामांतरण नवीन, 267 बंटवारे पूर्व के लंबित, 47 बंटवारे नवीन, 59 अभिलेख दुरुस्ती पूर्व लंबित के, 116 अभिलेख दुरुस्ती नए, 4866 नक्शा तरमीम, 39738 समग्र आई केवाईसी, 152 आदेश अनुपालन, 508 पीएम किसान योजना ई केवाईसी कार्य निराकृत कर दिए गए हैं।
जिले में अभियान के पूर्व से ही 5764 सीमांकन के लक्ष्य के विरुद्ध राजस्व अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा कार्य किया जाकर 4698 सीमांकन वर्तमान अभियान अवधि तक किए जा चुके हैं। इसी प्रकार स्वामित्व योजना के 614 कार्य तथा आदेश अनुपालन के भी बड़ी संख्या में कार्य किए जा चुके हैं।

Play sound