रतलाम। श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर पेलेस रोड रतलाम पर 07 सितम्बर से शुरू हो रहें 10 दिवसीय श्री गणेश उत्सव को सनातन धार्मिक परंपराओं अनुसार भव्य और विराट रूप से आयोजित करने हेतु ट्रस्ट समिति एवं भक्तजनों की आवश्यक बैठक का आयोजन दिनांक 04 अगस्त 2024 रविवार को दोपहर 01 बजे से श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर पेलेस रोड रतलाम पर रखी गई है। बैठक में आयोजन की रुपरेखा तय की जाकर मंदिर का दानपात्र खोला जाएगा।
उक्त जानकारी मंदिर ट्रस्ट समिति अध्यक्ष जनक नागल एवं उपाध्यक्ष सचिन सिंह देवड़ा ने देते हुए बतलाया कि श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर पेलेस रोड रतलाम पर भक्तजनो के सहयोग एवं सुझाव से 10 दिवसीय श्री गणेश उत्सव को भव्य और विराट रूप से आयोजित किया जाता है, इस अवसर पर भगवान श्री को स्वर्ण बरक का चौला, भव्य डेकोरेशन एवं महाआरती एवं प्रतिदिन हजारों भक्तों के लिए प्रसादी तथा अनन्त चतुर्दशी पर झांकी आदि का आयोजन रखा जाता है।
मंदिर ट्रस्ट समिति की और से भक्तों से आग्रह है कि 10 दिवसीय गणेश उत्सव पर भगवान श्री का 10 दिवसीय स्वर्ण बरक के चौला चढ़वाने की सेवा, 10 दिन के लिए श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापना की सेवा, गणेश चतुर्थी पर लड्डू, ऋषि पंचमी पर मोरदान, एवं शेष दिनों के लिए सायं आरती के पश्चात प्रसादी की सेवा, फ्लावर, लाईट , टेंट आदि किसी भी प्रकार के डेकोरेशन की सेवा, श्री गणेश विसर्जन पर झांकी, बेंड, ढोल, नगाड़े आदि की सेवा, भगवान श्री गणेश, भगवान श्री शिव जी एवं वैद माता गायत्री की आरती गाने की सेवा, तन – मन – धन से किसी भी प्रकार की अन्य सेवा करने की भावना रखते हैं, वह समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपनी भावनाओं से अवगत करवाने की कृपा करें।
मंदिर ट्रस्ट समिति के जनक नागल, सचिन सिंह देवड़ा, नरेन्द्र सिंह कंगारोत्र, मुकेश त्रिवेदी, श्रीमती सारिका दवे, रत्ना पाल, राहुल शर्मा एडवोकेट, प्रशांत व्यास, मुकेश व्यास,नवयुवक मंडल अध्यक्ष अमित सिंह देवड़ा, भुवनेश सिंह राठौर, अशोक मेहता, देवेन्द्र राठौड़ आदि द्धारा आयोजन में सहभागिता करने वाले सभी भक्तों से आग्रह है कि वह बैठक में उपस्थित होकर अपने सहयोग एवं सुझाव के बारे में अवगत करवाने की कृपा करें।