हरियाली अमावस्या पर महापौर प्रहलाद पटेल अटल उद्यान में करेंगे अंकुर उपवन की स्थापना

अटल उद्यान अंकुर उपवन में होगा पौधा रोपण

रतलाम 3 अगस्त। महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार हरियाली अमावस्या पर आज 4 अगस्त रविवार को प्रातः 11ः30 बजे करमदी रोड स्थित अटल उद्यान में अंकुर उपवन की स्थापना के साथ ही अटल उद्यान अंकुर उपवन में वृहृद पौधारोपण किया जायेगा।
महापौर प्रहलाद पटेल ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी स्वेच्छा से अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, इत्यादि अवसरो पर अटल उद्यान अंकुर उपवन में उपस्थित होकर शासकीय दर पर पौधे क्रय कर अटल उद्यान अंकुर उपवन में पौधारोपण कर सकते हैं।
अंकुर उपवन (अटल उद्यान) में आम नागरिकों के लिए स्वेच्छा से पौधारोपण हेतु सुविधाएं क्रमषः अंकुर उपवन में स्वैच्छिक पौधारोपण हेतु उचित दर पर पौधे उपलब्ध हैं, स्वैच्छिक पौधारोपण हेतु आवश्यक सामग्री एवं गड्ढे करने हेतु एवम देखरेख करने हेतु माली उपलब्ध हैं।
इस अंकुर उपवन में प्राकृतिक संरक्षण में वृक्षों की महत्ता के दृष्टिगत पौधारोपण को जन अभियान का स्वरूप देने के लिए नागरिकों से अपने जीवन के विशेष अवसरों पर स्वयं अथवा अपने निकटतम वे जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, पुण्यतिथि इत्यादि पर कम से कम एक पौधा का रोपण कर सकते हैं। इस अंकुर उपवन के रखरखाव व प्रबंधन हेतु स्थानीय स्तर पर निगरानी समिति का गठन किया गया है।