हरियाली अमावस्या पर जगतसेठ श्री साँवलिया सेठ की हुई भव्य महाआरती, साथ ही अद्भुत श्रृंगार के साथ बंटा मालपुहे का प्रसाद

रतलाम। शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया सेठ मंदिर पर श्रावण माह की हरियाली अमावस्या के शुभ उपलक्ष्य पर जगतसेठ श्री साँवलिया सेठ की चमत्कारी महाआरती की गई। हरियाली अमावस्या के चलते पूरे मंदिर प्रांगण को फूल सज्जा से सजाया गया। साथ श्री साँवलिया सेठ का अद्भुत आकर्षक श्रृंगार किया गया। हरियाली अमावस्या के शुभ उपलक्ष्य पर श्री साँवलिया सेठ को मालपुहे का भोग लगाया गया। एवं महाआरती के पश्चात प्रशादी का वितरण किया गया। अमावस्या महाआरती के लाभार्थी दीपक मेहता (पटवारी) व मेहता परिवार रहे। महाआरती में नगर के गणमान्य नागरिक व सदस्य लक्ष्मीनारायण जोशी, रामचंद्र पाटीदार, माणक खंडेलवाल, दीपक मेहता, उमेश रावल, विजय अरोड़ा आदि शामिल हुए। शिवशक्ति मारुति व श्री साँवलिया सेठ मंदिर समिति के सदस्य निलेश जोशी ने बताया कि हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर श्री साँवलिया सेठ की महाआरती में सेकड़ो श्रद्धालुजनो ने भाग लेकर धर्मलाभ लिया।