योग से निरोग औषधीय उघान विकसित किया जाएगा


रतलाम। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज के सारथी वर्तमान युग के धन्वंतरि आयुर्वेद शिरोमणि परम श्रध्येय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज प्रकृतिमय जन्मोत्सव 4 अगस्त विश्व जड़ी बूटी दिवस के अवसर पर वृहद स्तर पर औषधीय पौधारोपण एव वितरण का आयोजन पतंजलि योग समिति जिला रतलाम पाचों संगठनों के सयुक्त तत्वाधान में किया गया।
युवा राज्य प्रभारी प्रेमाराम पुनिया के मार्गदर्शन में आशाराम बापू नगर स्थित नगर निगम द्वारा तैयार बगीचे को योग से निरोग औषधीय उघान का स्वरुप लिए प्रकृतिमय योग केंद्र स्थापित कर पूर्ण विकसित किया जाएगा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी डॉ उत्तम शर्मा किसान सेवा समिति हरिश यादव वरिष्ठ योगगुरु एस के गौतम युवा जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा सोशल मीडिया प्रभारी नित्येन्द्र आचार्य पतंजलि चिकित्सालय के अपार उपाध्याय, श्रीमती निर्मला उपाध्याय, महामंत्री जयश्री राठौड़, सीमा वर्मा, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् विकास खंड समन्वय शैलेंद्र सिंह सोलंकी, योगेंद्र मंडलोई, राजेश चांदवानी, दयाकिशन यादव रहवासियों द्वारा वृक्षारोपण कर अपने आसपास घर घर आमजनों को जागरूक करने के लिए संकल्प लिया।
योग प्रकृति सेवक विशाल कुमार वर्मा नित्येन्द्र आचार्य द्वारा औषधीय पौधों की महत्वता के साथ वितरण किया गया प्रकृति ने चहुओर व्यवस्थाएँ की है बिना अतिरिक्त व्यय किए स्वयं के पुरुषार्थ से हरे भरे गुलदस्तानुमा पेड़ पौधों गिलोय माला तैयार करें श्रृष्टि का श्रेष्ठ उपहार एक पौधा जिससे प्रकृति संरक्षित सुरक्षित रहेगी।