अटल ग्राम द्वारा आनन्दी हनुमान मन्दिर परिसर मे पोधारोपण किया गया

जावरा (अभय सुराणा)। हरियाली अमावस्या प्रकृति को सवारने का पर्व हे इस दिन पोधारोपण का विशेष महत्व है । उपरोक्त विचार अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन द्वारा आनन्दी हनुमान मन्दिर परिसर मे पोधारोपण करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार श्री रमेश मनोहरा ने व्यक्त किए ।अटल ग्राम द्वारा वृक्ष मित्र अभियान के शुभारंभ अवसर पर
अतिथि के रुप में नगर पालिका पार्षद श्री अनिल मोदी एवं समाज सेवी श्री विजय दोसाया उपस्थित थे ।
अतिथियों का स्वागत संस्था अध्यक्ष अभय कोठारी, कोषाध्यक्ष दिलीप त्रिवेदी , शान्ति वन समिति आनन्दी हनुमान के सचिव सुभाष टुकडीया , जगदीश उपमन्यु, मोहम्मद रफीक मुन्ना पेन्टर ने किया कार्यक्रम में श्री अशोक झामर,महेश शर्मा पेन्टर, प्रतीक मोदी आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन समग्र मालवा संयोजक श्री मनोहर सिंह चौहान मधुकर ने किया ।

Play sound