हरियाली अमावस्या पर कस्तुरबा नगर शिव हनुमान मंदिर परिसर में हुआ पौधा रोपण

रतलाम 5 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री मोहन यादव, केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद श्रीमती अनिता-नागरसिंह चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल की मंशानुसार इस वर्षा ऋतु में रतलाम नगर को ग्रीन रतलाम बनाने के उद्देश्य से हरियाली अमावस्या पर वार्ड क्रमांक 12 कस्तुरबा नगर गली नम्बर 6 के शिव हनुमान मंदिर परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा व क्षेत्रिय नागरिकों ने पौधा रोपण किया।
शिव हनुमान मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित व क्षेत्रिय नागरिकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपने के साथ ही औषधीय पौधो का भी रोपण किया।
इस अवसर पर मण्डल महामंत्री धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा, मण्डल उपाध्यक्ष धीरज प्रजापत मुखर्जी मण्डल पिछला मोर्चा अध्यक्ष व बुथ अध्यक्ष चेतन टाक, मुखर्जी मण्डल उपाध्यक्ष व वार्ड़ प्रभारी संतोष बैरागी, मण्डल उपाध्यक्ष वार्ड संयोजक प्रकाश बंशीवाल, किसान मोर्चा मुखर्जी मण्डल मंत्री व वार्ड़ सह संयोजक संतोष कुमार जोशी, सोशल मिडिया प्रभारी अर्पित उपाध्याय, बुथ अध्यक्ष बाबूलाल टांक, श्रेयश कुमार जोशी, अभिषेक व्यास, मिलिन्द कोठारी, कमलसिंह चन्द्रावत, ईश्वरलाल शर्मा, महेश शर्मा, अजय डामोर, जितेन्द्र सिंह चौहान, रितेश बाफना, सतीश चन्द्रावत, अभिषेक भट्ट, अनिल पाठक, कुलदीप पंवार, मंगलेश अग्रवाल, मुकेश खंडेलवाल, अशोक चाष्टा सहित अनेक मातृशक्ति व क्षेत्र के कई प्रबुद्ध नागरिकों व रहवासियों की सराहनीय उपस्थिति रही।