प्रॉपर्टी व्यसायी अनिल जैन का असमायिक निधन परिजनों ने समाजहित में कराया नेत्रदान

रतलाम । नेत्रम संस्था की सक्रियता के चलते स्व.बाबूलाल जैन ग्वालियर वाले के सुपुत्र प्रॉपर्टी व्यसायी अनील जैन का असमायिक निधन होने पर चंदन मादरेचा,राजकुमार जैन (लाला), रीतेश जैन ने भाई सचिन जैन पुत्री रेनी जैन एवम परिजनों को अनिल के नेत्रदान (कार्निया) दान करने की प्रेरणा दी। परिजनों द्वारा स्वीकृति देने पर नेत्रम संस्था द्वारा मेडिकल कालेज डीन अनीता मुथा को सूचित किया गया। जिनके निर्देश पर नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर , राजवंत सिंह,विनोद कुशवाह द्वारा मृतात्मा का कार्निया लिया नेत्रंम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि नेत्रदान के लिए सक्रिय सदस्य शलभ अग्रवाल ने अपने निजी वाहन से मेडिकल कालेज पहुंचे और वहां से टीम को लेकर अनिल जैन के निवास स्थान पर पंहुचे और नेत्रदान होने के पश्चात पुनः टीम को मेडिकल कालेज छोड़ा नेत्रदान के दौरान हेमन्त मूणत, नवनीत मेहता,ओमप्रकाश अग्रवाल, गोपाल पतरा वाला ,भगवान ढलवानी, ,मीनू माथुर,शलभ अग्रवाल, शीतल भंसाली, गिरधारी लाल वर्धानी, प्रशान्त व्यास,आशीष काबरा, कमलेश भंडारी, उपिस्थत थे नेत्रम परिवार द्वारा जनहित के इस निर्णय को लेकर जैन परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए साधुवाद दिया।

Play sound