101 वर्षीय श्रीमती रेशम बाई डांगी का असामयिक निधन, परिजनों ने समाजहित में कराया नेत्रदान

रतलाम । प्रतिष्ठित शिक्षाविद स्व. चांदमल जी डांगी की धर्मसहायिका 101 वर्षीय श्रीमती रेशम बाई डांगी के असामयिक निधन होने पर नेत्रम संस्था के प्रवीण पटेल,जिनेन्द्र कुमार जैन(BOB) ,जयन्तीलाल जैन (BOB) मीनु माथुर द्वारा पुत्र अशोक डांगी, अरविन्द डांगी एवम परिजन को पूज्य माताजी के नेत्रदान हेतु प्रेरीत किया। नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि परिजनों की सहमती मिलने के पश्चात नेत्रम संस्था के माध्यम से गीता भवन न्यास बडनगर के ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉ जी एल ददरवाल को सूचित किया सूचना प्राप्त होते ही वे अपनी टीम के परमानंद राठौर के साथ तत्काल बडनगर से रतलाम पहुच कर कार्निया लेने की प्रक्रिया पुर्ण कर सफल नेत्रदान करवाया। नेत्रदान के दौरान हेमन्त मुणत, नवनीत मेहता,ओमप्रकाश अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, शीतल भंसाली, गोपल पतरा वाला,प्रशान्त व्यास,सुरेश पाटीदार, गिरधारीलाल वर्धानी,भगवान ढलवानी,राखी व्यास उपिस्थत थे नेत्रम संस्था के आशीष काबरा, अजय भंड़ारी, CA रीतेश नागौरी, CA गौरव गांधी, CA अभिषेक रांका, प्रवीण पटेल, जनक नागल,कुंदन सोनी, मंजुला माहेश्वरी, सपना अरविन्द दुबे, रीना टाक, कश्मीरा पाठक ने डांगी परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित प्रकट करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।