एक पौधा मां के नाम ओर नशा मुक्ति का संकल्प लेकर नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम कक्षा का शुभारंभ

रतलाम 11 अगस्त 2024। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम कक्षा का शुभारंभ शासकीय प्रधानमंत्री एक्सीलेंस महाविद्यालय में हुआ। मुख्य अतिथि महर्षि पतंजलि योग संस्थान पूर्व अध्यक्ष श्री भरत दास बैरागी ने विद्यार्थियों को उद्बोधन देते हुए कहा कि हम सबको समाज में सकारात्मक संदेश देना है, इसके लिए पर्यावरण हमारे सबके लिए एक अनूठा माध्यम हो सकता है, जिसके माध्यम से समाज का प्रत्येक व्यक्ति हमसे जुड़कर कार्य करें। समाज में नशा मुक्ति को खत्म करने के लिए हम सबको ग्राम, वार्डों में संकल्प अभियान के माध्यम से प्रयास करते रहना है।
विकासखंड समन्वयक शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि नेतृत्व विकास के माध्यम से विकासखंड रतलाम में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ शासकीय योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए नेतृत्व क्षमता निखारने के लिए यह चित्रकूट यूनिवर्सिटी के द्वारा अनूठा पाठ्यक्रम चलाए जा रहा है। समाजसेवी विकास जाट ने कहा कि समाज में सामाजिक समरसता के साथ-साथ एक अच्छे नागरिक का निर्माण करने हेतु इस पाठ्यक्रम को प्रारंभ किया गया है। इसके माध्यम से समाज में अच्छा संदेश जाना चाहिए ऐसे कार्य हम सब करें। पतंजलि भारत स्वाभिमान के युवा प्रभारी प्रेम पूनिया ने कहा कि जीवन में नेतृत्व के साथ-साथ योग अध्याय का होना अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति योगी बने निरोगी बने इसके लिए हम सब नेतृत्व करता समाज में इस प्रकार के लोगों का निर्माण करें जो समाज को आगे बढ़ने का कार्य कर सके।
महाविद्यालय प्राचार्य मिश्रा द्वारा पाठ्यक्रम की प्रशंसा करते हुए इस पाठ्यक्रम के माध्यम से कॉलेज में भी सकारात्मक विकास हो, महाविद्यालय का नाम पूरे प्रदेश भर में अग्रणी रहे, इसके लिए आप सभी सतत प्रयास करें। कार्यक्रम के पश्चात समस्त विद्यार्थियों को नशा मुक्ति तिरंगा अभियान की शपथ दिलाई और एक पौधा मां के नाम महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। कार्यक्रम का सफ़ल संचालन परामर्शदाता राजेश सोलंकी ने किया, आभार मेंटर्स मेघा ने माना। इस अवसर पर नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि ओम प्रकाश पाटीदार, नरेन्द्र, मेंटर्स रघुवीर सिंह, प्रदीप बीडवाल, हरीश कुमावत सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Play sound