भाजपा जिला सदस्यता अभियान टोली का गठन

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी आगामी दिनों मे वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलायेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने अभियान के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार जिला सदस्यता अभियान टोली का गठन कर दिया है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जिला सदस्यता अभियान टोली के संयोजक जिला महामंत्री निर्मल कटारिया रहेगे। टोली मे जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, पिछडा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष नंदकिशोर महावर जावरा और वरिष्ठ कार्यकर्ता हरपाल सिंह आलोट शामिल किए गए है।