
रतलाम । श्री सिंधु सेना एवं लाल सांई चालिहा महोत्सव समिति के द्वारा श्री कालिका माता मंदिर परिसर स्थित श्री झुलेलाल मंदिर पर चल रहे 40 दिवसीय चालिहा महोत्सव के तहत कई सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन किए जा रहे है । जिसके तहत आज भगवान श्री झूलेलाल जी को छप्पन भोग लगाया गया । साथ ही रक्षाबंधन के अवसर पर सभी माताओं एवं बहनों ने भगवान श्री झूलेलाल जी को राखी बाँध कर आशीर्वाद प्राप्त किया । छप्पन भोग की सजावट संरक्षक राजाराम मोतीयानी, राम लाल चंदानी, अशोक हेमनानी, रोहित बदलानी, हरिश पंजवानी, अशोक हेमनानी, संजय नेनानी, सुशील फुलवानी, चंद्रप्रकाश अवतानी, प्रकाश गोलानी आदि द्वारा की गई। प्रतिदिन बनाए जाने वाले बहिराणे एवं ज्योत विसर्जन हेमंत गणेशवानी, सतीश हेमनानी द्वारा किया गया। समिति के रमेश चोयथानी ने बताया कि 40 दिवसीय चालिहा महोत्सव का समापन 25 अगस्त 2024 रविवार के दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा जिसके तहत मटकी फोड़ का आयोजन एवं माखन मिश्री का भोग लगाया जाएगा । साथ ही भव्य समापन समारोह आयोजित होगा।
प्रसादी वितरण कमलेश दरवानी, हाशु कल्याणी, टीकम सतवानी द्वारा किया गया । कार्यक्रम में महिला मंडल की सुनीता अवतानी, नेहा कल्याणी, नीता इसरानी, कांतालाल चंदानी, गीता वाधवानी, मीरा दादी, रीना चोयथानी ने भी अपनी सेवाएं दी । संचालन सुंदर केवलरमानी, रमेश हेमनानी, धनराज लालवानी द्वारा किया गया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।