
रतलाम । प्रतिष्ठित कॉटन व्यसायी सुजानमल पोरवाल की धर्मसहियका 82 वर्षीय श्रीमती मानकुंवर बाई पोरवाल के असमायिक निधन होने पर वरिष्ठ समाजसेवी गोविन्द काकानी, डॉ अजय जैन, संजय घोचा,जितेन्द्र चोपड़ा द्वारा पुत्र निलेश पोरवाल, नरेन्द्र पोरवाल एवम परिजन को पूज्य माताजी के नेत्रदान (कार्निया) दान हेतु प्रेरीत किया। नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि परिजनों द्वारा गोविन्द काकानी को नेत्रदान (कार्निया) दान करने की सहमती मिलने के पश्चात नेत्रम संस्था के माध्यम से गीता भवन न्यास बडनगर के ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉ जी एल ददरवाल को सूचित किया सूचना प्राप्त होते ही वे अपनी टीम के परमानंद राठौर के साथ तत्काल बडनगर से रतलाम पहुच कर कार्निया लेने की प्रक्रिया पुर्ण कर सफल नेत्रदान करवाया। नेत्रदान के दौरान हेमन्त मुणत,नवनीत मेहता,ओमप्रकाश अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, शीतल भंसाली, गोपल पतरा वाला, प्रशान्त व्यास, भगवान ढलवानी, मीनु माथुर, जितेंद्र चोपड़ा, प्रदीप डांगी, विजय पोरवाल, विजेन्द्र जैन, हेमन्त कोठारी, संदीप चौहान उपस्थित थे । काकानी सोशल वेलफेयर एवम नेत्रम परिवार ने पोरवाल परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित प्रकट करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।