सामान्य प्रशासन समिति की बैठक संपन्न

रतलाम 30 अगस्त । महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम सामान्य प्रशासन सलाहकार समिति की बैठक समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें आगामी तेजाजी मेला आयोजन के संबंध में चर्चा की गई।
आयोजित बैठक में अनुशंसा की गई कि 11 से 13 सितम्बर तक आयोजित तीन दिवसीय तेजाजी मेले में नागरिकों के मनोरंजन हेतु प्रतिदिन रात्रि में उच्च स्तरीय गरीमामयी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करवाये जाने की अनुशंसा की गई।
बैठक में अनुशंसा की गई की पार्षद व नागरिकों द्वारा मूलभुत समस्याओं हेतु दिये गये आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 7 दिवस में समस्या का समाधान किया जाकर आवेदनकर्ता को सूचित किया जाये। समिति द्वारा यह भी अनुशंसा की गई कि नगर निगम की सलाकार समितियॉं जो भी कार्यक्रम आयोजित हो उनके फ्लेक्स बैनर में समिति सदस्यों के फोटो भी लगाये जायें।
आयोजित बैठक में समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास के अलावा समिति सदस्य बलराम भट्ट, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती धीरजकुवंर राठौर, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती मनीषा चौहान, समिति सचिव गोपाल झालीवाल आदि उपस्थित थे।

Play sound