
रतलाम 11 सितम्बर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रीमद् भागवत गीता पर्व सप्ताह ट्रस्ट बोर्ड श्री मेढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज रतलाम के द्वारा श्री शेषनारायण मंदिर भरावा की कुई पर दिं. 12 सितम्बर से 18 सितम्बर 2024 तक 47 वां श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ का संगीतमय आयोजन किया जा रहा है । व्यास गादी पर पुज्य गुरूदेव आचार्य श्री योगेश्वर जी शास्त्री के मुखारबिन्द से 7 दिवस संगीतमय श्रीमद् भागवत सरिता प्रवाहित होगी । आज भागवत पोथी स्थापना सुतारों के मंदिर चांदनी चौक से बदारकर सिर पर रखकर श्री शेष नारायण मंदिर भरावा की कुई पर लाया गया । जिसमें सिर पर पोथी रखकर चंवर ढोलते हुए पोथी यात्रा के रूप में श्री शेष नारायण मंदिर लाया गया। ट्रस्ट बोर्ड अध्यक्ष गजाधर जागंलवा, संस्थापक अध्यक्ष नवनीत सोनी, संजय अग्रोहा, राजकुमार देवाल, जगदीश भामा, शैलेन्द्र संगट, कैलाश सोनी, कपूर सोनी, मोतीलाल मीडिंया, राजेन्द्र जी, शैलेन्द्र मंडवारा, राजेश खेजडवाल, राजेश कुमार जांगलवा, गोपाल कंडेल, प्रदीप सदेवड़ा, पवन ढल्लीवाल आदि समाजजन उपस्थित थे । 12 सितम्बर से आयोजित होने वाले श्रीमद् भागवत कथा दोप. 12 से सायं 5 बजे तक श्री शेष नारायण मंदिर भरावा की कुई पर सम्पन्न होगी । ट्रस्ट बोर्ड ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया।